लालू-राबड़ी के बाद तेजप्रताप का सरकार पर जोरदार हमला
लालू-राबड़ी के बाद तेजप्रताप का सरकार पर जोरदार हमला

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूरा लाल परिवार डबल इंजन सरकार के खिलाफ हमलावर हो गया है. दिल्ली रवाना होने से पहले एक तरफ जहां लालू प्रसाद ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरा, वहीं दूसरी तरफ विधान परिषद में राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज किया तो अब लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है।

दरअसल, बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। 5 दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्ष बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। आज सत्र की शुरुआत होते ही बढ़ते अपराध को लेकर लालू फैमिली सरकार पर हमलावर हो गई। लालू प्रसाद ने अपराध को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सरकार को घेरने का प्रयास की तो विधान परिषद में राबड़ी देवी ने हमला बोला।

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा तब उन्होंने तो CM से इस्तीफा ही मांग दिया। विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप यादव ने कहा कि CM नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की किस तरह से हत्या कर दी गई और अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने आरजेडी पर बिहार में अपराध का आरोप लगाया, तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे लोग हमलोगों पर क्यों सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बताएं न कि क्यों जाकर किसी का पैर छूते हैं। उनके बिहार नहीं संभल रहा है इसलिए वह पैर छूने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध ने पूरे बिहार को खत्म कर दिया है।

ALSO READ

SAWAN 2024: सावन के पहले सोमवार पर बिहार में बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से 4 लड़कों की मौत, 7 को बचाया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here