जानलेवा बनी बारिश
जानलेवा बनी बारिश

पटना: बिहार के लगभग सभी जिलों में मानसूनी बारिश हो रही है. बारिश जहां लोगों को भीषण गर्मी से बचाती है, वहीं आसमान से मौत की बारिश भी होती है. 24 घंटे के अंदर बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए. CM नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मधुबनी में 5, औरंगाबाद में 4, सुपौल में 3, नालंदा में 3, पटना में 2, लखीसराय में 2, जमुई में 1, सासाराम, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्णिया और समस्तीपुर में 1-1 लोग की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से जान गंवाने वालों की मौत पर गहरा दुख जताया और लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित रहने के लिए अपील करते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।

ALSO READ

FLOOD IN BIHAR: बिहार में बाढ़ से टेंशन में नीतीश सरकार, जारी किया हेल्पलाइन नंबर; बांध कट रहा है तो तुरंत दें जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here