Bihar Road
Bihar Road

पटना: बिहार में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. वन विभाग से मिले गंभीर संकेतों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. बिहार में सड़क में वन भूमि के उपयोग के बदले गैर वन भूमि देने की सरकार की शर्त गले की हड्डी बनती जा रही है। इस शर्त की वजह से राजमार्ग निर्माण की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार के नए नियम के कारण बिहार में सड़क निर्माण में दिक्कतें खड़ी हो गई हैं. पुरानी व्यवस्था के तहत, सरकार को सड़क निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों की दोगुनी संख्या में पेड़ लगाने के लिए वन विभाग को पैसा देना पड़ता था। लेकिन पिछले साल केंद्र सरकार के वन विभाग ने एक नई शर्त जोड़ दी. पेड़ लगाने के लिए धन और धनराशि के अलावा, यह भी शर्त लगाई गई कि सरकार वन विभाग को सड़क बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली वन भूमि की मात्रा भी प्रदान करेगी ताकि उस भूमि पर वन विकसित किए जा सकें। वन मंत्रालय की इस शर्त का बिहार सरकार ने पहले ही विरोध जताया था और इसे किसी भी सूरत में सही करार नहीं दिया था।

राज्य सरकार का साफ़ कहना था कि बिहार में इस नियम का अगर पालन किया गया तो सड़कों का निर्माण नहीं हो सकेगा। बिहार सरकार का कहना है कि जिन सड़क परियोजनाओं को परिवेश पोर्टल पर नए नियम के लागू होने से पहले अपलोड किया गया है, उस पर यह शर्त लागू नहीं हो हालांकि वन विभाग तमाम परियोजनाओं पर इस नियम को लागू करना चाह रहा है। ऐसे में बिहार में करीब 50 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर ब्रेक लगने की संभावना जताई जा रही है।

ALSO READ

HAPPY BIRTHDAY MAHI: 43 साल के हुए MAHI, पत्नी साक्षी और सलमान खान के साथ मनाया बर्थडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here