सासाराम (रोहतास): शहर के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा अब और अधिक सुलभ हो गई है। प्रतिष्ठित शकुंतलम् कॉलेज ने बीसीए और बीबीए संकाय के नए सिटी कैंपस की शुरुआत की गई है।
सियाराम सिंह ने किया उद्घाटन
शकुंतलम् कॉलेज के संस्थापक सियाराम सिंह ने फीता काटकर कैंपस का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज कर्मी मौजूद रहे। यह सिटी कैंपस शहर के बीचों-बीच बौलिया रोड में जगदेव चौक के समीप स्थित है।


छात्राओं को सुलभ शिक्षा देना उद्देश्य
एसोसिएट प्रोफेसर शिखा सिमरन ने बताया कि सिटी कैंपस खोलने का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य स्थित इस कैंपस से विद्यार्थियों का समय बचेगा और आवागमन आसान होगा जिससे बीसीए एवं बीबीए की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शकुंतलम् कॉलेज के बीसीए-बीबीए सिटी कैंपस शुभारंभ कार्यक्रम में निदेशक अनिल सिंह, सुनील सिंह, शंभू सिंह, अशोक ठाकुर, पूर्व मंत्री अनिता चौधरी, विजय महतो, सुमंत कुमार, इन्द्रदेव कुशवाहा, ओम चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



































