सासाराम: मानव धर्म निभाने के लिए इंसान के अंदर सेवा और करूणा का भाव होना बहुत जरूरी है। तभी वो किसी भी जरूरतमंद के दुख के समय उसके साथ खड़ा रहकर उसकी सहायता कर सकता है। भोजपुर के तरारी विधायक विशाल प्रशांत पांडे ने समाजसेवी मुन्ना सिंह से मुलाकात के दौरान ये बाते कहीं। आरा तरारी के विधायक विशाल प्रशांत पांडे सासाराम मोरसराय निवासी समाजसेवी मुन्ना सिंह के सेवा भाव की काफी सराहना की। विशाल प्रशांत पांडे डेहरी बीजेपी कार्यक्रम के बाद सासाराम के मोरसराय पहुंचे थे।
समाजसेवा को प्राथमिकता
तरारी विधायक विशाल प्रशांत पांडे ने समाजसेवी मुन्ना सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की । इस दौरान तरारी विधायक ने मुन्ना सिंह द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक और जनसेवा के कार्यों की जमकर सराहना की। तरारी विधायक ने कहा कि समाज को ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों की अत्यंत आवश्यकता है जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। आपको बता दें कि तरारी के विधायक विशाल प्रशांत पांडे दबंग विधायक सुनील पांडे के पुत्र हैं।



































