Bihar crime
Bihar crime

पटना: बिहार पुलिस भले ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करती हो, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. अपराधी आम लोगों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को परेशान कर रहे हैं. हद तो तब हो गई जब शातिर चोरों ने थाने के बाहर खड़ी एक पुलिस जीप को चुरा लिया और थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. हम बात कर रहे हैं बिरौल थाना परिसर की.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बिरौल थाना परिसर में खड़ी इंस्पेक्टर सर्किल जीप को चुरा लिया. हालांकि, पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी लेकिन बाद में पुलिस जीप घटनास्थल पर लावारिस हालत में मिली. जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो दोनों पुलिस अधिकारी हैरान रह गये. पुलिस अपराधी की पहचान करने के लिए निगरानी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

सर्किल इंस्पेक्टर की जीप थाना परिसर से करीब एक किलोमीटर दूर ओंकार हाई स्कूल के पास सड़क से करीब 10 फीट नीचे एक खेत में मिली. पुलिस की गाड़ी चोरी होने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ खेतों में जमा हो गई। लोगों का कहना है कि जब यहां का थाना ही सुरक्षित नहीं है तो लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे. आशंका जतायी जा रही है नशेड़ी गिरोह द्वारा थाना परिसर से पुलिस की गाड़ी चोरी कर लिया होगा।

ALSO READ

”हम छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे…” संसद में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी; NEET पर सबसे पहले हो चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here