पटना: गृह विभाग ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इस बदलाव में भोजपुर के पीरो, गया के इमामगंज, नालंदा के राजगीर और कैमूर के मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शामिल हैं।
सीआईडी के डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को पीरो का एसडीपीओ बनाया गया है, जबकि बिहार पुलिस अकादमी के डीएसपी अमित कुमार को इमामगंज का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। नालंदा के ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह को नालंदा का नया एसडीपीओ बनाया गया है।
पूर्व में नालंदा के एसडीपीओ रहे प्रदीप कुमार को अब मोहनिया का एसडीपीओ बनाया गया है। इसके अलावा, पीरो के एसडीपीओ राहुल सिंह को एसटीएफ का डीएसपी और इमामगंज के एसडीपीओ अमित कुमार को पटना का नया ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है।
गया के विधि-व्यवस्था के डीएसपी खुर्शीद आलम को नालंदा का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है, वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे फिरोज आलम को डायल-112 का डीएसपी बनाया गया है। मोहनिया के पूर्व एसडीपीओ दिलीप कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के डीएसपी का कार्यभार सौंपा गया है।
सीआईडी के डीएसपी रविप्रकाश सिंह को गया का डीएसपी विधि-व्यवस्था बनाया गया है, जबकि हाल ही में उच्चतर प्रभार प्राप्त करने वाले वीरेंद्र प्रसाद महतो को विशेष निगरानी इकाई का डीएसपी बनाया गया है।
ALSO READ



































