पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर हैं। पटना और गया के दौरे के बाद, वे आज दरभंगा में एम्स की प्रस्तावित साइट पर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के आगमन पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया, और नड्डा भी समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने एम्स के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद थी।

जेपी नड्डा ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) परिसर में 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 210 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद, उन्होंने नवनिर्मित भवन के मॉडल का अवलोकन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल पांडेय ने की

जेपी नड्डा ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के स्वास्थ्य और जिला प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय कर रहे हैं। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता, मंत्री हरि सहनी, विधायक संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, मिश्रीलाल यादव, विनय कुमार चौधरी आदि भी उपस्थित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here