Earthquake
Earthquake

रांची/झारखंड: बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार आधी रात के बाद लोगों को जमीन हिलती हुई महसूस हुई. लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र झारखंड में था और इसका असर पड़ोसी राज्य बिहार में भी महसूस किया गया. करीब 12:50 बजे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए.

संथाल परगना के रामगढ़ में भूकंप का केंद्र बिंदू था, जो भागलपुर से 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में आता है। इस भूकंप की क्षमता रेक्टर स्केल पर साढ़े 4 मापी गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जश्न के बीच जब लोग जगे हुए थे और मंदिरों में थे, तब भूकंप ने दस्तक दी हालांकि देर रात में घर में सो रहे लोगों को भी भूकंप का झटका महसूस नहीं हुआ है।

इस भूकंप का असर झारखंड और बिहार में महसूस किया गया. इस भूकंप का असर बिहार के देवघर, गोड्डा, रामपुर और आसपास के जिलों में महसूस किया गया, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है. पाकुड़ भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई. यहां भी लोग अपने घरों से बाहर आ गए हालांकि झटका बहुत जोरदार नहीं था ऐसे में लोग वापस अपने घरों में चले गए।

ALSO READ

वेतन आयोग की सिफारिशों को नहीं किया लागू, बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों के मुख्य सचिव आज सुप्रीम कोर्ट में होंगे पेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here