'लॉ एंड ऑर्डर पर हर 2 घंटे में गृह मंत्रालय को भेजें रिपोर्ट'
'लॉ एंड ऑर्डर पर हर 2 घंटे में गृह मंत्रालय को भेजें रिपोर्ट'

पटना: पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता के आरजी कर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्टिव हो गया है। अब मंत्रालय ने मामले के विरोध में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को ‘हर दो घंटे’ में स्थिति रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

राज्य पुलिस को संबोधित संदेश में कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सभी राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है. गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में सभी राज्यों से हर दो घंटे में कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट ईमेल, फैक्स या व्हाट्सएप के जरिए केंद्र को भेजने को कहा है. शुक्रवार को भेजे गए संदेश में कहा गया, “कृपया इस संबंध में लगातार दो घंटे की कानून व्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट आज शाम 4 बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिए गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष (नई दिल्ली) को भेजी जाए। “

मालूम हो कि, देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और दूसरे चिकित्सा कर्मचारी महिला डॉक्टर की हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन करते शुक्रवार को नजर आए। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुईं. प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा जरूरी सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे रहे हैं।

ALSO READ

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में खेला, 5 विधायकों संग दिल्ली पहुंचे पूर्व सं चंपई सोरेन; BJP में होंगे शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here