UP में विवाद के बाद बिहार में भी लगने लगे ‘नेमप्लेट’
UP में विवाद के बाद बिहार में भी लगने लगे ‘नेमप्लेट’

पटना: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडि़यों की शुद्धता बनाए रखने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी खाने-पीने की दुकानों में दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने का निर्देश दिया है। योगी सरकार के इस आदेश पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में विवाद छिड़ गया है. इस बीच बिहार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर नेमप्लेट लगाना शुरू कर दिया है.

दरअसल, यूपी में कावड़ यात्रा को लेकर दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश के बाद बिहार के बोधगया में फल दुकान मालिकों ने आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए स्वेच्छा से अपनी दुकानों पर नेमप्लेट लगाना शुरू कर दिया है. सावन माह में बोधगया से कई कांवरिये देवघर के लिए प्रस्थान करते हैं. इसी तरह बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में भी सावन माह में सैकड़ों श्रद्धालु बोधगया आते हैं और महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.

इसी को ध्यान में रखते हुए बोधगया में स्थानीय दुकानदारों ने आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की है. हिंदू और मुस्लिम दुकानदार स्वेच्छा से फलों की दुकानों के सामने अपने नेमप्लेट लगा रखे हैं और कुछ फल दुकान के मालिक 20 वर्षों से अपनी फल की दुकान का नाम लिख रहे हैं। स्थानीय फल विक्रेताओं ने बताया कि सभी धर्मों के लोग उनकी दुकानों पर खरीदारी करने आ रहे हैं।

ALSO READ

BIHAR BRIDGE COLLAPSE: बिहार के 12 पुल बेहद जर्जर, सर्वे में तत्काल मरम्मत की दरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here