पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को विधान परिषद में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है. राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुरोध पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी. इस बीच विधान परिषद सचिव अखिलेश झा के आदेश पर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. दूसरी ओर, भाजपा के डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं जदयू ललन कुमार सर्राफ को सदन में सत्तारूढ़ दल का उपनेता की मान्यता कार्यकारी सभापति ने दी है, जबकि भाजपा के संजय प्रकाश को उप मुख्य सचेतक और जदयू के कुमार और रीना को सचेतक की मान्यता दी गई है।
सभापति ने उच्च सदन की गरिमा की दिलाई याद
विधान परिषद 207वें सत्र के चलते बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदस्यों का ध्यान उच्च सदन की गरिमा की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि सत्र के समय उच्च सदन की एक अलग गरिमा होती है, जिसका सम्मान सभी सदस्यों को करना चाहिए। इस दौरान 207वें सत्र के सुगम एवं सफल संचालन पर बात हुई। कार्यकारी सभापति ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आसन का हमेशा यह प्रयास होता है कि सदन निष्पक्ष रूप से नियम एवं संसदीय प्रक्रियाओं से संचालित हो।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल डा. सुनिल कुमार सिंह, सदस्य प्रो. (डा.) राम वचन राय, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, नवल किशोर यादव, डा. मदन मोहन झा, डा. अजय कुमार सिंह, शशि यादव एवं बिहार विधान परिषद सचिव अखिलेश कुमार झा उपस्थित थे।
ALSO READ
NEET पेपर लीक मामले में सॉल्वर बने चारों मेडिकल छात्र होंगे सस्पेंड, पटना एम्स प्रशासन का अहम फैसला




































