NEET पेपर लीक
NEET पेपर लीक

पटना: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की एक टीम ने बुधवार को पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया था. करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. पटना एम्स प्रबंधन ने चार मेडिकल छात्रों को लेकर एक अहम फैसला लिया है. पटना एम्स ने चारों छात्रों को सस्पेंड करने का फैसला लिया है.

दरअसल, NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI की टीम ने पटना एम्स में पढ़ाई करने वाले चार मेडिकल स्टूडेंड को बुधवार की रात हिरासत में लिया था। सीबीआई को शक था कि चारों के सॉल्वर्स गैंग से जुड़े हुए हैं। सीबीआई की गिरफ्त में आए चारों मेडिकल स्टूडेंट 2021 बैच के हैं। रेड के बाद सीबीआई ने चारों के कमरों को सील कर दिया था और उनके मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए थे। चारों से पूछताछ के लिए सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई थी।करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों मेडिकल स्टूडेंट को अरेस्ट कर लिया था।

इसके बाद चारों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को रिमांड पर भेज दिया है। सॉल्वर गैंस से जुड़े जिन चार डॉक्टरों को सीबीआई ने हिरासत में लिया है उनमें चंदन सिंह सीवान का रहने वाला है, कुमार शानू पटना का रहने वाला है, राहुल आनंद धनबाद का रहने वाला है और करण जैन अररिया का रहने वाला बताया जा रहा है।पूरे मामले पर पटना AIIMS के कार्यकारी निदेशक जीके पॉल ने कहा था कि हमारे लिए ये चौंकाने वाली बात है कि हमारे स्टूडेंट्स ऐसी बात में शामिल हैं। हम सीबीआई की रिपोर्ट आने का इंतजार करेंगे। अगर हमारे ये स्टूडेंट्स शामिल रहे होंगे तो इनपर एक्शन होगा। अब एम्स प्रबंधन ने चारों छात्रों चंदन सिंह, राहुल आनंद, कुमार शानू और करण जैन को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

also read

MICROSOFT 365 OUTAGE: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ डाउन, कई घंटों तक ठप रही माइक्रोसॉफ्ट की ये सेवाएं; शुरू हुई रिकवरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here