नई दिल्लीः Microsoft को अब तक का सबसे बड़े आउटेज झेलना पड़ा। इसकी वजह से कई सेवाओं को नुकसान हुआ. इन सेवाओं ने दुनिया भर की कई कंपनियों के सर्वरों को भी प्रभावित किया, जिनमें बैंक, एयरलाइंस, स्वास्थ्य सेवा आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस आउटेज ने कई महत्वपूर्ण Microsoft 365 सेवाओं को प्रभावित किया, जिससे कंपनियों और उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए कठिनाइयाँ पैदा हुईं। बता दें कि 19 जुलाई, 2024 को सुबह 3:26 बजे( भारतीय समयानुसार) Microsoft ने इस समस्या का सामना किया है। आइये जानते हैं कि Microsoft 365 की कौन-कौन सी सर्विसेज प्रभावित हुई।
Microsoft 365 के प्रभावित ऐप्स और प्लेटफॉर्म
कोर प्रोडक्टिविटी टूल
यूजर्स को OneDrive और OneNote पर फाइलों को एक्सेस करने में परेशानी हो रही है।
इसके साथ ही उन्हें सिंक करने में हो रही परेशानियों को भी रिपोर्ट किया गया है।
यूजर को Outlook के जरिए ईमेल एक्सेस में भी व्यवधान हो रही है।
मनोरंजन और सिक्योरिटी
इस आउटेज से Xbox ऐप भी प्रभावित हुआ, जिससे यूजर की ऑनलाइन गेमिंग एक्टिविटी में बाधा उत्पन्न हुई।
इसके अलावा Microsoft Purview और Viva Engage के साथ सीमित एक्सेस और देरी की रिपोर्ट की गई।
ALSO READ