हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार
हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार

रांची/झारखंड: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है. इसमें हेमंत के प्रति 45 विधायकों ने विश्वास जताया. अब राजभवन में हेमंत कैबिनेट का विस्तार हुआ. इसमें CM का पद छोड़ने वाले चंपाई सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली. वहीं कांग्रेस कोटे की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली. बता दें मनिका से कांग्रेस विधायक बैजनाथ राम ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

राजभवन में 11 मंत्रियों ने ली शपथ

विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित समारोह में हेमंत कैबिनेट के 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। हेमंत कैबिनेट में तीन नये चेहरे को जगह दी गई है। इनमें कांग्रेस के इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह तथा झामुमो से बैद्यनाथ राम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। चंपई सोरेन को हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन की जगह कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं कैबिनेट में खाली पड़े 11 वां मंत्री पद बैद्यनाथ राम को दिया गया है। जबकि बादल पत्रलेख की जगह दीपिका पांडेय को मिली है। वहीं, आलमगीर आलम की जगह इरफान अंसारी को लाया गया है।

इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

इस शपथ ग्रहण में रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, दीपक बिरूआ, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली.

हेमंत सरकार ने हासिल किया विस्ताव प्रस्ताव

इससे पहले हेमंत सरकार को झारखंड विधानसभा से विश्वास मत प्राप्त हुआ था. 45 विधायकों ने हेमंत सोरेन को वोट दिया. हेमंत को जेएमएम से बर्खास्त चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम ने भी समर्थन दिया है. वहीं बीजेपी छोड़ जेएमएम में शामिल हुए विधायक जेपी पटेल अनुपस्थित रहे. हेमंत सोरेन के विश्वास मत हासिल करने के बाद विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकालिन समय के लिए स्थगित कर दिया।

ALSO READ

CM नीतीश ने इन जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here