नई दिल्ली: हाल ही में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोकसभा में खूब नारेबाजी देखने को मिली थी। धार्मिक नारों के साथ-साथ कई महापुरुषों पर भी टिप्पणियाँ की गईं. कई नेताओं के खिलाफ बयानबाजी भी की गई. इस बात पर स्पीकर ने कड़ी नाराजगी जताई थी. साथ ही उन्होंने साफ किया कि ऐसे बयानों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.
अब शपथ ग्रहण के दौरान इस तरह का नारा लगाने वाले सांसदों पर सख्त एक्शन होगा। संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारे लगाने की अनुमति नहीं है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब शपथ के प्रारूप के अतिरिक्त कोई भी सांसद कुछ नहीं बोल सकेगा. कोई भी अलग टिप्पणी या नारा नहीं लगा पाएगा. अलग से बोलने पर स्पीकर के पास कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा. इसके लिए स्पीकर ने नियम 389 में संशोधन किया है.
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने जानकारी दी कि स्पीकर ओम बिरला ने सदन के कामकाज से संबंधित कुछ मामलों को विनियमित करने के लिए ‘अध्यक्ष के निर्देशों’ में ‘निर्देश-1’ में एक नया खंड जोड़ा है, जो नियमों का हिस्सा नहीं था. नया खंड-तीन यह कहता है कि एक सदस्य शपथ या प्रतिज्ञान करेगा और उस पर हस्ताक्षर करेगा और “शपथ के रूप में उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में किसी भी शब्द का उपयोग या अभिव्यक्ति नहीं करेगा अथवा कोई टिप्पणी नहीं करेगा.
ALSO READ


































