MLC by-election
MLC by-election

पटना: बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर भगवान सिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के समय CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के अलावा गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

बता दें , RJD विधान पार्षद रामबली सिंह के अयोग्य एलान होने के बाद विधान परिषद की खाली हुई सीट पर 12 जुलाई को चुनाव होना है। RJD के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधान परिषद के तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने निर्णय लिया था और बीते 6 फरवरी को उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। तब से यह सीट खाली थी।

भगवान सिंह कुशवाहा ने खाली हुई इस एक सीट के लिए विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के समय पर CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के अलावा NDA के कई नेता मौजूद रहे। इस सीट के लिए महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार उतारने की आशंका न के बराबर है। ऐसे में भगवान सिंह कुशवाहा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

ALSO READ

NDA से उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा तोहफा, लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद राज्यसभा भेजे जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here