पटना: बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है, जहां भारी बारिश के बीच CM नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं। सीएम के अचानक राजभवन में प्रवेश से राजनीतिक हलचल बढ़ गई. राजभवन में CM नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ मुलाकात कर रहे हैं।
बता दें, अपने पुराने ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से जब भी CM नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचते हैं तो बिहार में सियासी हलचल तेज हो जाती है। मुख्यमंत्री के राजभवन पहुंचते ही सियासत में तरह तरह के कयास लगाने शुरू हो जाते हैं। बारिश के बीच एक बार फिर CM राजभवन पहुंचे हैं, ऐसे में हलचल बढ़ना लाजमी हो जाता है।
इस मुलाकात का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह मुलाकात राजनीतिक होगी। 23 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ से मुलाकात की थी. सीएम और राज्यपाल के बीच मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली. मुख्यमंत्री अब फिर से राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं.
ALSO READ
NDA से उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा तोहफा, लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद राज्यसभा भेजे जाएंगे


































