रांची/झारखंड: झारखंड सरकार के सभी सरकारी अधिकारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना होगा. कार्मिक विभाग के आदेश में कहा गया है कि सरकारी सेवकों को 15 जुलाई तक एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से संपत्ति पर डेटा प्रदान करना आवश्यक है। पांच साल की परफॉरमेंस रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। इस आदेश से ग्रुप डी के कर्मियों को बाहर रखा गया है। कार्मिक की ओऱ से इस आशय का पत्र सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।
प्रशासनिक अफसरों को क्या करना होगा
वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के लिए प्रदर्शन स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करना आवश्यक है। इस बीच, रिपोर्टिंग अधिकारी स्तर से ऑनलाइन रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी गयी है। वहीं समीक्षी पदाधिकारियों के स्तर से ऑनलाइन मूल्यांकन की आखिरी तारीख 10 जुलाई और स्वीकरण पदाधिकारियों के स्तर से ऑनलाइन मूल्यांकन की अंतिम तिथि 20 जुलाई रखी गयी है।
ALSO READ


































