पटना: केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पुल ढहने की घटनाओं में साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पुल गिरने की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन 15-20 दिन पहले तक इस तरह की घटनाएं नहीं हुआ करती थीं। यह जांच का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि आखिर लगातार पुल गिरने की घटनाएं क्यों हो रही हैं। कहीं इसके पीछे किसी की कोई साजिश तो नहीं है?
केंद्रीय मंत्री मांझी ने आगे कहा कि पहले शायद ही एक-दो पुल गिरा करते थे, लेकिन लगातार इस तरह का घटनाएं इशारा करती हैं कि इसके पीछे कोई साजिश है। सरकार को बदनाम करने प्रयास किया जा रही है। नीतीश सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। पुल गिरने की घटनाओं के लिए उन्होंने ठेकेदारों को जिम्मेदार बताया और निर्माण में घटिया सामाग्री प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।
2 हफ्ते में 5 पुल गिरे
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो सप्ताह में बिहार के विभिन्न जिलों में पांच पुल ध्वस्त हो गये. इनमें से अधिकतर पुल निर्माणाधीन थे। वहीं, कुछ जर्जर भी थे, जिनके पुनर्निर्माण के लिए कई प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन उसपर कोई फैसला नहीं हुआ।
तेजस्वी यादव ने खड़े किए सवाल
लगातार गिर रहे पुलों को लेकर तेजस्वी यादव ने भी सवाल खड़े किये। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से 9 दिन में सिर्फ और सिर्फ 5 पुल ही गिरे हैं। तंज भरे अंदाज में तेजस्वी ने कहा कि PM मोदी की रहनुमाई और CM नीतीश की अगुवाई वाली डबल इंजनधारी एनडीए सरकार ने बिहार के लोगों को 9 दिन में 5 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है।
ALSO READ
SAMRAT CHAUDHARY: ‘तेजस्वी यादव की माता जी तो खर्चा भी…’, सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी पर साधा निशाना


































