Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए सरकार आते ही नीतीश कुमार सत्ता में काबिज होते दिखे। परिणामस्वरूप राज्य के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग तेज हो गई। नीतीश कुमार ने स्वयं तो पीएम मोदी के सामने अप्रत्यक्ष रूप से स्पेशल स्टेटस की मांग करते दिखाई दिए थे। वहीं, नीतीश कुमार के बाद तेजस्वी यादव ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार किंगमेकर की भूमिका में है, इसलिए अब नीतीश कुमार को बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग करनी चाहिए। वहीं तेजस्वी के बयान के बाद अब सम्राट चौधरी का भी बयान सामने आया है।

राबड़ी देवी पर सम्राट चौधरी का तंज

सम्राट चौधरी ने विशेष पैकेज को लेकर तेजस्वी यादव की माता राबड़ी देवी पर सीधा निशना साध दिया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जब विशेष पैकेज बिहार को दिया तब तेजस्वी जी की आदरणीय माता जी खर्चा भी नहीं कर पाईं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि UPA की सरकार में लालू जी रेल मंत्री बनकर गरीबों के पैसे लूटते रहे लेकिन कभी बिहार को स्पेशल पैकेज नहीं मिला। बता दें सम्राट चौधरी अक्सर लालू परिवार के भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते रहते हैं।

ALSO READ

PRASHANT KISHOR: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, बोले- ‘2025 चुनाव के बाद नीतीश कुमार…’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here