chirag paswan
chirag paswan

पटना: हाजीपुर लोकसभा सीट से जीतकर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान पहली बार पटना आये. उनके साथ उनकी पार्टी के चार सांसद भी पटना में मौजूद हैं. पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर चिराग ने आगामी आम चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साझा की. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने बड़ी जीत हासिल की है. पार्टी ने चुनाव में शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना है।

चिराग ने कहा कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होंगे. ऐसे में पार्टी उसकी तैयारी में मजबूती के साथ जुटेगी ताकि जो जीत लोकसभा में हमें मिली है, वही जीत विधानसभा चुनाव में भी मिल सके। पभ मोदी के साथ तमाम सांसदों के साथ मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपना मार्गदर्शन दिया है।

NEET पेपर लीक मामले पर कही ये बात

NEET पेपर लीक पर चिराग ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। जो लोग भी इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक में शामिल लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा रद्द करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि सरकार जो भी निर्णय लेगी, वह छात्रों के हित में होगा।

ALSO READ

बधाई हो! बिहार में 9 दिन में मात्र 5 पुल ही गिरे हैं, धड़ाधड़ गिर रहे पुल पर तेजस्वी यादव का तंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here