पटना: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने हजारी बाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम हजारीबाग पहुंची और जांच के बाद प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. दरअसल, सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में स्कूल प्रिंसिपल को हिरासत में लिया था और चरही गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ की थी. इसके बाद 12 पुलिसकर्मियों की टीम हजारीबाग पहुंची और जांच के बाद प्रिंसिपल में ले लिया था।
बताया जा रहा है कि NEET UG परीक्षा 5 मई को झारखंड के हज़ारीबाग़ के ओएसिस स्कूल में आयोजित की गई थी. परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की गई थी. सीबीआई अधिकारियों ने पूरे मामले की गहनता से जांच की. न सिर्फ ओएसिस स्कूल में परीक्षा के आयोजन की जानकारी मिली, बल्कि नीट का प्रश्नपत्र हजारीबाग आने और वहां से बैंक तक ले जाने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जानकारी ली थी।
इसके बाद ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को सीबीआई ने कस्टडी ले कर पूछताछ की। 4 मई 2024 को बिहार के पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनीचक में एक लर्निंग और गेमिंग स्कूल पर छापेमारी की गई थी. यहां से अधजला नीट-यूजी का प्रश्न-पत्र बरामद हुआ था। जांच के दौरान प्रश्न-पत्र का कोड झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का मिला था। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है।
ALSO READ
BIHAR FLOOD NEWS: सीतामढ़ी में उफान ले रहा झीम नदी का पानी, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क


































