आखिरकार चौबे ने सम्राट चौधरी के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
आखिरकार चौबे ने सम्राट चौधरी के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

पटना: लोकसभा टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आखिरकार धैर्य खो दिया और अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अश्विनी चौबे ने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि हमें आयातीत माल नहीं चाहिए बल्कि अध्यक्ष के पद पर पार्टी के मूल सदस्य का होना बहुत ही जरूरी है। चौबे ने यह भी कहा है कि बिहार में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़े।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने कहा, “यह मेरी इच्छा है और मैं यह भी चाहता हूं कि पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाए।” भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अकेले अपने दम पर आए और अपने सहयोगी दलों को भी आगे बढ़ाए। यह हमारी मंशा है और उसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से लग जाना होगा।

चौबे ने कहा है कि मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को भी साथ लेकर चल रहे थे, चल रहे हैं और आगे भी उन्हें साथ लेकर ही चलेंगे। CM कौन होगा यह चुनाव के बाद देखा जाएगा, यह पार्टी और केंद्र का नेतृत्व तय करेगा। पहले या बाद में क्या होगा वह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। अश्विनी चौबे ने BJP प्रदेश अध्य सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी में जो दूसरी जगह से आयातीत माल है वह हमें कभी भी बर्दाश्त नहीं है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल, आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने जिस पौधे को सींचा है। हम उस सिद्धांत को कभी भी छोड़ नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के पद पर कभी भी चाहे वह जिला हो, राज्य हो, प्रदेश हो या केंद्र हो उस पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का सदस्य होना चाहिए, ऐसा मेरा मानना है। जब अध्यक्ष मूल का होगा तभी हम देश को आगे बढ़ा सकते हैं और मैं शुरू से ही इसका पक्षधर रहा हूं।

ALSO READ

PAPER LEAK: NEET पेपर लीक पर अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कह दी बड़ी बात, बोलीं- सुनिए, सुनिए, तभी विपक्ष करने लगा हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here