Ekadashi 2024 July
Ekadashi 2024 July

नई दिल्लीः सनातन धर्म में एकादशी की तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। एकदशी व्रत महीने में दो बार रखा जाता है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी जुलाई में आती हैं।

योगिनी एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 01 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 02 जुलाई को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर पर होगा। ऐसे में 02 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

देवशयनी एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई को संध्याकाल 08 बजकर 33 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 17 जुलाई को शाम 09 बजकर 02 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।

पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जप

विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

विष्णु मंगल मंत्र

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

ALSO READ

BARABANKI NEWS: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here