Barabanki News
Barabanki News

लखनऊ: हाल ही में उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों पर योगी बाबा का बुलडोजर चलाया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अकबरनगर नदी के पास सरकारी जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी अकबरनगर को तोड़ने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। UP की राजधानी लखनऊ से ही सटे बाराबंकी जिले में भी योगी बाबा के बुलडोजर शहर के बीचों बीच गुजरने वाली जमुरिया नाले के आसपास बने अवैध मकानों को चिन्हांकन करने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी लोगों को मौका दिया गया हैं कि वो लोग अपना अपना सामान घरों से सुरक्षित निकाल ले.

नवाबगंज बाराबंकी के उप-जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जमुरिया नाले के आसपास के 171 घर प्रभावित हुए हैं। ऐसे 43 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. वहां रहने वाले लोगों को काशीराम कॉलोनी में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां केवल 30 ऐसे अस्थायी घर हैं जिनमें कुछ लोगों ने अवैध शौचालय बना लिया है तो कुछ ने दीवारें खड़ी कर ली हैं.

जमरिया नाले के पास तोड़े जा रहे अवैध मकान

बाराबंकी में जमुरिया नाले के आसपास बने अवैध मकानों के मालिक बुलडोजर के डर से अपने मकानों को खुद ही तोड़ रहे हैं. वहीं, जमुरिया नाले के पास भी अवैध निर्माण कर लिया गया है. योगी बाबा का बुलडोजर घरों की ओर बढ़ने लगा है. जुमरिहा नाले के पास अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया। अब्दुल रशीद से बात करने पर पता चला कि उनके घर का एक हिस्सा जमुरिया नाले से भी जुड़ा हुआ है. जिसका चिन्हांकन होने के बाद परिजनों द्वारा तोड़ा जा रहा हैं. उन्होंने बताया कि उनका ये मकान 1998 में बना था. उन्होंने ये जमीन घोसियाना के घोसी लोगो से ली थी. उन्होंने बताया कि उनका आधा मकान जमुरिया नाले में जा रहा हैं उसे तोड़ना पड़ रहा हैं.

बाराबंकी के उपजिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जिन लोगों के घर तोड़े जाएंगे उनके लिए काशीराम कॉलोनी में रहने की व्यवस्था की जाएगी और जमुरिया नाले के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ वित्त विभाग की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी में व्यस्त हैं।

SIWAN BRIDGE COLLAPSED: बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना ढहा पुल, देखते ही देखते पानी में समा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here