रांची/झारखंड: शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में कई अहम फैसले लिए और अधिकारियों को इन्हें लागू करने के निर्देश दिए। इनमें सबसे प्रमुख फैसला मंईयां सम्मान योजना से जुड़ा रहा।

चुनाव से पहले हुई थी राशि बढ़ाने की घोषणा

हेमंत कैबिनेट ने चुनाव से पहले मंईयां सम्मान राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का वादा किया था। झामुमो और इंडिया गठबंधन का चुनावी प्रचार अभियान भी इसी योजना के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा। जनता ने इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और भारी बहुमत से गठबंधन को सत्ता में पहुंचाया।

दिसंबर से मिलेंगे 2500 रुपए

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन से बाहर निकलते वक्त मीडिया से बात करते हुए इस योजना के तहत राशि बढ़ाने के वादे को पूरा करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिसंबर महीने से राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत

2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई। 81 में से 56 सीटों पर गठबंधन ने जीत हासिल की, जिसमें झामुमो ने 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा प्राप्त किया। मंईयां सम्मान योजना को इस चुनावी जीत में महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here