मुंबई: हिंदी फिल्म सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इस फिल्म की रिलीज को अभी करीब एक साल बाकी है और इसका जादू अभी से ही सिनेप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिकंदर की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो गई और अब फिल्म से सिकंदर के रूप में सलमान खान का लुक सामने आ गया है। भाईजान द्वारा जारी किया गया सिकंदर का नया लुक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर।
सिकंदर से सामने आया सलमान खान का फर्स्ट लुक

सलमान खान निर्देशित फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट होने के बाद से इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट जारी किए जा रहे हैं। अब सलमान खान ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सिकंदर का फर्स्ट लुक शेयर किया है. दरअसल, 18 जून को सिकंदर की शूटिंग का पहला दिन था और सलमान ने सेट से पहली तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में भाईजान नए लुक के साथ नजर आ रहे हैं और बेहद बोल्ड भी दिख रहे हैं. तस्वीर में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और फिल्म निर्देशक एआर मुरुगादॉस भी नजर आ रहे हैं.
भाईजान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सिकंदर की टीम संग अगले वर्ष ईद का इंतजार। सलमान खान के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है और हर कोई इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगा है।
सलमान खान संग रश्मिका मंदाना आएंगी नज़र

सिकंदर के जरिए फैंस को पहली बार नई जोड़ी सलमान खान और रश्मिका मंदाना देखने को मिलेगी। सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर रश्मिका खुद भी काफी एक्साइटेड हैं। सिकंदर को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म माना जा रहा है।
read also



































