पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन की सरकार फिर से झारखंड में बनेगी। जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव झारखंड में प्रचार कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “हम भी जाएंगे।”

“झारखंड विधानसभा चुनाव में हमें बहुत उम्मीद है। हमारी पार्टी जीतकर आएगी। फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव प्रचार में जुट गए हैं, हम भी जल्द जाएंगे।” -लालू यादव, राजद प्रमुख

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

लालू प्रसाद यादव लगातार बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। एक पत्रकार ने पूछा कि बीजेपी सांसद (गिरिराज सिंह) भड़काऊ बयान दे रहे हैं कि ‘बिहार में रहना है तो हिंदू बनकर रहना होगा?’ इस पर लालू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, “सभी पाखंडी हैं।”

उन्होंने नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, “नीतीश कुमार कब बोलते हैं?” वर्तमान में लालू यादव पटना में हैं और झारखंड तथा बिहार चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं।

राजद को 6 सीटें मिलीं

झारखंड में 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। इंडिया गठबंधन ने राजद को 6 सीटें आवंटित की हैं। राजद ने चतरा से सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश, कोडरमा से सुभाष यादव, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह, और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सुभाष यादव फिलहाल जेल में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here