पटना: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच, गया सांसद और केंद्रीय मंत्री जितनराम मांझी ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मांझी ने कहा
मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद शराब पीते हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि बिहार में शराब बिक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है, और अगर कुछ लोग चोरी-छिपे पीते हैं, तो इसके लिए सरकार कुछ नहीं कर सकती। मांझी ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी शराब तस्करी में शामिल रहते हैं या इसे करवाते हैं, इसीलिए उन्हें इस विषय में ज्यादा जानकारी है।
आगामी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के चारों उम्मीदवारों की जीत का किया दावा
इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के चारों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। हाल ही में सीवान, छपरा और अन्य जिलों में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों ने विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है, जिसके खिलाफ तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोल रखा है।



































