पटना: अगले महीने झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अपनी चुनावी तैयारियों की जानकारी दी है। जदयू के एक नेता ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे।

विजय कुमार चौधरी ने कहा

बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश के करीबी विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए झारखंड में मजबूती से चुनावी रणनीति बना रही है। हमारी पार्टी को यहां दो सीटें दी गई हैं, और उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

चौधरी ने बताया कि झारखंड में सीएम नीतीश के प्रचार की मांग की जा रही है, और पार्टी इस पर विचार कर रही है। निर्णय उनके स्वास्थ्य के आधार पर होगा।

महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर कहा

महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर चौधरी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने तेजस्वी से बिना पूछे सीट बंटवारे का फैसला किया। यह दर्शाता है कि महागठबंधन में आपसी समझदारी की कमी है। ऐसे में जनता इन पर भरोसा नहीं कर सकती।झारखंड में दो सीट मिलने पर चौधरी ने कहा कि हमें चार की उम्मीद थी, लेकिन दो सीटों पर भी कोई एतराज नहीं है। हम एनडीए के साथ मजबूती से चुनाव में उतरेंगे और सरकार बनाएंगे।

नीतीश कुमार के द्वारा अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पर कहा

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पर कहा कि हर आदमी हाथ जोड़ता है सही काम के लिए। कोई अगर हाथ से थप्पड़ चलाना चाहता है तो वह थप्पड़ चलाएं। नीतीश कुमार जनता के सामने हाथ जोड़ते थे और अब अधिकारी के सामने भी जनता के लिए हाथ जोड़ते हैं। वह विनम्र राजनीति का संदेश देते हैं नीतीश कुमार हाथ जोड़कर। जिनको हाथ जोड़ना पसंद नहीं है वह थप्पड़ चला ले उसी हाथ से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here