पटना: बिहार में 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ये सीटें हैं तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा में जुटी हैं। इसी कड़ी में राजद के सुधाकर सिंह ने रामगढ़ सीट पर कैंडिडेट का नाम घोषित कर दिया है।

बिहार में उपचुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी

बिहार में उपचुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। हालांकि, रामगढ़ से महागठबंधन का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। इसके साथ ही नामांकन की तारीख और कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से अजीत कुमार सिंह, जो जगदानंद सिंह के छोटे बेटे हैं, नामांकन करने जा रहे हैं। लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा की है और सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

सुधाकर सिंह ने एक पोस्टर भी साझा किया

सुधाकर सिंह ने एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की तस्वीरें हैं। एक तरफ तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह की तस्वीर है, जबकि दूसरी ओर अजीत कुमार सिंह की हाथ जोड़े हुए तस्वीर है। नामांकन कार्यक्रम 21 अक्टूबर को 11 बजे मोहनिया के जगजीवन स्टेडियम में होगा।

सुधाकर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “21.10.2024 को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह का नामांकन होगा। आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं…”। उल्लेखनीय है कि राजद ने अभी तक किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बता दें कि अजीत सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राजद का लालटेन उठाया। तब से ही चर्चा थी कि वह सुधाकर सिंह की खाली सीट (रामगढ़) से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। राजद में शामिल होने के बाद अजीत सिंह ने कहा कि वह अपने मूल दल राष्ट्रीय जनता दल में वापस लौट आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here