CM नीतीश कुमार
CM नीतीश कुमार

पटना: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। महागठबंधन के बाद अब एनडीए ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने बेलागंज विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है।

JDU ने इस प्रभावशाली महिला नेता को उतारा

जेडीयू की प्रमुख महिला नेता मनोरमा देवी बेलागंज सीट से एनडीए की संयुक्त उम्मीदवार होंगी। मनोरमा देवी पूर्व एमएलसी रह चुकी हैं। इस क्षेत्र में लंबे समय से आरजेडी का प्रभाव रहा है। बेलागंज विधानसभा से आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव लगातार छह बार विधायक बने हैं। लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र यादव के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई।

दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा

इन उपचुनावों को विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यह दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन चुका है, और दोनों ने जीत हासिल करने के लिए रणनीतियाँ बनाई हैं। एनडीए के लिए यह चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि देश के 13 राज्यों में कुल 48 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिनमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। वोटिंग 13 नवंबर को होगी और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here