पटना: जिला शिक्षा विभाग ने दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीओ स्थापना रविंद्र कुमार साह ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि 22 अक्टूबर तक सभी का वेतन विपत्र कार्यालय में प्रस्तुत कर दें, ताकि समय पर भुगतान किया जा सके।

यदि 22 अक्टूबर तक वेतन विपत्र कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया जाता है और किसी का वेतन लंबित रह जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित बीईओ और प्रधानाध्यापकों की होगी।

बेगूसराय में शिक्षिका ने शिक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया

बेगूसराय के बलिया प्रखंड क्षेत्र के शादीपुर दियारा मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका ने थाने में आवेदन देकर एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी और बल ने मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

शादीपुर मध्य विद्यालय की शिक्षिका शर्मिला कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में हाजिरी लगाने के बाद जब वह कार्यालय से बाहर निकलीं, तो एक स्कार्पियो विद्यालय परिसर में आकर रुकी। वहां शिक्षक शुभम कुमार के साथ आधा दर्जन लोग आए और शुभम ने गवाह बनने का दबाव डाला। गवाही नहीं देने पर अभद्र व्यवहार और धमकी दी।

थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा

थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को शुभम ने प्रधानाध्यापक पर मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि शुक्रवार को शिक्षिका ने शुभम के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। बीईओ सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि जल्द ही इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्कूलों में शिक्षकों के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here