रांची/झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया। 14 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन माध्यम से मुंबई के नवी मुंबई में सात मंजिला झारखंड भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पकरीबरवाडीह में 220/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का भी शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय क्षेत्रों को डीवीसी पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी।

498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

सीएम ने 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में प्रयासरत है। रांची स्मार्ट सिटी में अपोलो हॉस्पिटल और इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से बड़े अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े।

मुख्यमंत्री ने एयर एंबुलेंस सेवा का भी उल्लेख किया, जिससे राज्य के नागरिकों को कम खर्च में सुविधा मिल रही है।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कहा

कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कहा कि हर महीने यहां नियुक्ति पत्र वितरित होते हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।

नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थियों में खुशी नजर आई। धनबाद की अंकिता रजक ने कहा कि वह 2023 से इस पल का इंतजार कर रही थीं, जबकि अंकिता उपाध्याय ने लंबे इंतजार के बाद मिली नियुक्ति पर खुशी जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here