पटना: हाल के दिनों में देश में रेल हादसों की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक नई घटना बिहार में सामने आई है, जहां पटना-गया रेलखंड पर मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच एक बड़ी साजिश का प्रयास किया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने नेयामतपुर हाल्ट के पास ट्रेन की पटरियों पर बड़ा पत्थर रखकर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की, लेकिन यह योजना सफल नहीं हुई। लोको पायलट ने समय पर पत्थर देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी के थाना प्रभारी ने कहा

जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) के थाना प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि किसी ने जानबूझकर पटरी पर पत्थर रखा था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद इसकी सूचना जीआरपी को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्थर हटाया और ट्रेन को 20 मिनट बाद आगे बढ़ने दिया। जीआरपी अब उन असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी है जिन्होंने यह काम किया।

देश में ट्रेन पलटाने की साजिशों में बढ़ोतरी

हाल ही में देश में ट्रेन पलटाने की साजिशों में भी बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भी इसी तरह का एक बड़ा प्रयास हुआ। ग्वालियर में बिरला नगर स्टेशन के पास पटरियों पर लोहे की छड़ें रखकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी, जिसे लोको पायलट की सतर्कता ने टाल दिया। पुलिस ने इस मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here