पटना: बिहार के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को एक विवादास्पद जानकारी दी गई। टीचर जियाउद्दीन ने बच्चों को बताया कि हनुमान जी मुसलमान थे और उन्होंने नमाज पढ़ी। उन्होंने ये भी कहा कि भगवान राम ने खुद हनुमान जी को नमाज पढ़ाने का काम किया था। इस शिक्षा के बाद भारी बवाल मच गया।

टीचर का विवादित पाठ

सातवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने वाले जियाउद्दीन ने ये बातें कहीं। बच्चों ने घर जाकर अपने परिवार को यह बताया, जिससे विवाद बढ़ गया। यह मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के हरपुर, कादरावाद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। जियाउद्दीन पिछले आठ वर्षों से वहां पढ़ा रहे थे।

ग्रामीणों का विरोध

जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला, तो बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने भी इस घटना की पुष्टि की और बताया कि उन्होंने जियाउद्दीन को रोका था, लेकिन उन्होंने नहीं माना। नाराज ग्रामीणों ने टीचर को घेर लिया। जियाउद्दीन ने ग्रामीणों के सामने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया

इस मामले पर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को इस टीचर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इससे सामाजिक सौहार्द को खतरा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here