रांची/झारखंड: झारखंड की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
रविवार को चंपई सोरेन साहिबगंज के दौरे पर जाने वाले थे, जहां उनकी सभा का आयोजन किया गया था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। उनकी सेहत में सुगर लेवल में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया है।
हालांकि, उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद चंपई सोरेन ने बरहेट की सभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने का निर्णय लिया है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।



































