नई दिल्ली: एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को गोली लग गई है। यह हादसा तब हुआ जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। अचानक गोली चल गई, जो उनके घुटने में लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पौने पांच बजे यह घटना हुई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि वह कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। रिवॉल्वर साफ करते समय वह हाथ से फिसल गई, और गिरते ही गोली चल गई।

उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल ने इस मामले पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उनका इलाज मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में जारी है, और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here