पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को रक्षा मामलों पर गठित संसदीय समिति की जिम्मेदारी दी गई है। राधा मोहन सिंह बीजेपी के सांसद हैं और पूर्वी चंपारण लोकसभा से जुड़े हैं।

संसद की 26 स्थायी समितियों का गठन हाल ही में किया गया, जिसमें संजय झा और राधा मोहन सिंह को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर इस नियुक्ति पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जल परिवहन, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्रों में नीतियों में योगदान देने के लिए तत्पर रहेंगे।

जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के मामलों पर गठित संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। वे अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जहाज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नीतियों में योगदान देने में हमेशा तत्पर रहेंगे।

संजय झा ने यह भी कहा कि संसद की स्थायी समितियां दीर्घकालिक योजनाओं और नीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यपालिका को मार्गदर्शन देती हैं। ये समितियां कार्यपालिका को दिशा, अंतर्दृष्टि और सिफारिशें प्रदान करती हैं ताकि राष्ट्रीय लक्ष्यों को व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण से हासिल किया जा सके।

इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति की अध्यक्षता करेंगे। बीजेपी के निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के शशि थरूर विदेश मामलों की समिति का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रक्षा समिति के सदस्य बने हैं, जबकि सोनिया गांधी का नाम किसी समिति में नहीं है। कंगना रनौत को भी संचार और आईटी समिति की सदस्यता दी गई है।

ALSO READ

बंगाल में बिहारी युवक की पिटाई, लालू का फोन आने के बाद ममता की टूटी नींद; बिहारी युवक को पीटने वाला बदमाश गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here