पटना: बिहार के मुंगेर से एक गंभीर खबर सामने आई है। बख्तियारपुर-समस्तीपुर के बीच पुल के ध्वस्त होने के बाद अब मुंगेर में भी एक पुल बाढ़ के पानी में बह गया है। यह घटना गंडक नदी पर बने पुल की है, जो अब नदी में समा चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, मुंगेर में यह पुल ध्वस्त होने का मामला हाल ही में सामने आया है। यह बिहार में एक दिन में घटित होने वाली दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले बख्तियारपुर-समस्तीपुर के बीच बन रहे फोरलेन पुल का एक स्पैन गिर गया था। कुछ ही समय बाद मुंगेर में पुलिया बह जाने की खबर आई।

जानकारी के अनुसार, बिचली पुल पर बाढ़ के पानी का प्रवाह तेज हो गया था, जिसके कारण यह पुल ध्वस्त हो गया। इसके चलते कई पंचायतों का संपर्क खगड़िया जिले के गोगरी से टूट गया है। गांव वालों ने बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे पुल हैं जो ध्वस्त होने की कगार पर हैं। अगर और पुल बहते हैं, तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।

इस मामले में मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि बिचली पुल ध्वस्त हो चुका है। इलाके में गंगा और गंडक का पानी फैल गया है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बरियारपुर प्रखंड के कई गांवों की लगभग 80 हजार जनसंख्या प्रभावित हुई है। सड़क पर भी पानी भर गया है, जिससे आम लोगों और उनके मवेशियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here