भाजपा के दबंग नेता के घर रेड
भाजपा के दबंग नेता के घर रेड

पटना: मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता और वार्ड पार्षद अभिमन्यू चौहान की गुंडागर्दी का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की। इस फुटेज में अभिमन्यू चौहान एक हार्डवेयर दुकानदार के साथ मारपीट करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि उन्होंने दुकानदार के सिर पर पिस्टल तान दी।

इस विवाद के दौरान अभिमन्यू चौहान ने दुकानदार के साथ दुकान के भीतर घुसकर झगड़ा किया। पिस्टल सिर पर सटाने का यह वीडियो वायरल होने के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार को जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि कैसे बीजेपी नेता खुलेआम दुकानदारों पर पिस्तौल तान रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं।

घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है, जहां वार्ड पार्षद अभिमन्यू चौहान ने हार्डवेयर दुकान में घुसकर अपने पड़ोसी के साथ मारपीट की। उन्होंने दुकानदार को गालियां दीं और अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी दी।

दुकानदार जितेंद्र कुमार ने इस मामले में अभिमन्यू चौहान, उनके भाई दिलीप चौहान और करीब 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, जबकि वार्ड पार्षद की राजनीतिक पकड़ को देखते हुए कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ALSO READ

सड़क की मांग: मुख्यमंत्री से मिलने नाव से पहुंचे आंटडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीण, सुरक्षा कर्मियों ने धक्का देकर भगा दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here