नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में दिल्ली के आगामी मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन गई है। अब आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है।
अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, AAP ने मंगलवार को एक विधायक दल की बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। इससे पहले, 16 सितंबर को हुई एक बैठक में भी आतिशी के नाम पर सहमति बनी थी। शराब घोटाले के कारण केजरीवाल और अन्य नेताओं की जेल जाने की स्थिति में, आतिशी ने पार्टी की मजबूती को बनाए रखा। केजरीवाल के जेल जाने के दौरान, आतिशी ने विपक्ष का मजबूती से सामना किया।
आतिशी कालकाजी से विधायक हैं और दिल्ली की शिक्षा नीति को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे केजरीवाल और अन्य शीर्ष नेताओं की विश्वासपात्र रही हैं और दिल्ली सरकार में लगभग 18 विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी की नियुक्ति केजरीवाल द्वारा आधी आबादी को समर्थन देने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है।
ALSO READ
बालू माफियाओं के खिलाफ नया एक्शन प्लान: मुख्य सचिव का आदेश, अब कोई चालाकी नहीं चलेगी