पटना: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार सरकार के अधिकारियों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्ट और अक्षम करार दिया। रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देते हुए, विधायक ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां की और खुले मंच से उन्हें गालियाँ भी दीं।

विधायक ने कहा कि बिहार के सभी अधिकारी बेकार हैं और बिना घूस के कोई काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह बात वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं। उन्होंने पूर्व विधायक संतोष निराला का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि वह अधिकारियों से रिश्वत लेते हैं और राजपुर विधानसभा की छह पंचायतों में कोई काम नहीं किया, जिससे जनता के साथ भेदभाव हुआ।

जमीन सर्वे से जुड़े प्रश्नों पर विधायक ने आरोप लगाया कि बिहार के अधिकारी पैसे के लिए बिचौलियों का इस्तेमाल करते हैं और राज्य की जनता परेशान हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के तहत अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनके काम करने का तरीका लोगों को आपस में लड़ाने का है।

विधायक की यह बयानबाजी नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान हुई, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की और शब्दों की मर्यादा को पार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here