PM मोदी आज 12 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
PM मोदी आज 12 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से झारखंड, गुजरात और ओडिशा में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान देश की पहली ‘वंदे मेट्रो’ समेत एक दर्जन वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इसमें नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 20 कोच में परिवर्तित की जाएगी। इसके अलावा, भुज और अहमदाबाद के बीच वंदे मेट्रो का परिचालन सोमवार से शुरू होगा। वाराणसी को आगरा और वैद्यनाथ धाम (देवघर) से जोड़ने के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा में होंगे। रविवार को, वह झारखंड के टाटानगर रेलवे जंक्शन पर टाटानगर-पटना (बोकारो, कोडरमा के रास्ते) वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे और अन्य पांच वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ये पांच ट्रेनें भागलपुर-हावड़ा (दुमका के रास्ते), ब्रह्मपुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, वैद्यनाथ धाम-वाराणसी (गया, नवादा, सासाराम के रास्ते) और राउरकेला-हावड़ा के बीच चलेंगी।

सोमवार को, मोदी गुजरात में भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन समेत नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट-बनारस (टुडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज के रास्ते), रायपुर-विशाखापट्टनम, पुणे-हुबली और वाराणसी-नई दिल्ली (लखनऊ, प्रयागराज के रास्ते) के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों से तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा, जिससे तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा को आसान बनाया जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित और वातानुकूलित होगी, जिसमें यात्री ट्रेन के प्रस्थान से कुछ समय पहले काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे। ट्रेन में 1,150 सीटें और 2,058 खड़े होने की व्यवस्था होगी।

प्रधानमंत्री झारखंड में 660 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। इसमें देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो शामिल हैं, जो हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर ट्रेनों की देरी को कम करने और गिरिडीह और जसीडीह के बीच यात्रा समय को घटाने में मदद करेंगे। मोदी चार रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन भी करेंगे।

ALSO READ

Bihar Bhumi Survey: डरने की जरूरत नहीं! बक्सर DM ने साफ की ज़मीन सर्वे की सारी बातें, जानें पूरी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here