KK Pathak: नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग से हटाए गए केके पाठक; देखिये पूरी लिस्ट..
KK Pathak: नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग से हटाए गए केके पाठक; देखिये पूरी लिस्ट..

पटना: शिक्षा मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव केके. पाठक ने शिक्षा मंत्रालय छोड़ दिया और उन्हें वित्त और भूमि सुधार मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। बिपार्ड के महानिदेशक के रूप में उनके पास अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। केके. पाठक फिलहाल छुट्टी पर हैं. उनकी जगह मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिवालय के उप प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की सूचना जारी की.

भोजपुर व नवादा के डीएम वापस लौटे

भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार व नवादा के DM आशुतोष वर्मा को चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव कार्य से मुक्त कर मुख्यालय में पदस्थापित किया गया था। इन दोनों जिलाधिकारियों को पुन: उनके पूर्व के जिले में डीएम के रूप में पदस्थापित कर दिया गया है। राजकुमार फिलहाल निदेशक, समाज कल्याण के रूप में पदस्थापित थे। वहीं आशुतोष कुमार वर्मा बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का काम संभाल रहे थे।

अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य. विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग के प्रघधान सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह व्क्त विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विरकास विभाह के सचिव का जिम्मा दिया गया है। वह बियाडा को MD के अतिर्क प्रभार के रूप में भी रहेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश भोजपुर के डीएम बने महेंद्र कुमार पुन: को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का फिर से एमडी बनाया गया ङै।नवादा के डीएम रहे प्रशांत कुमार को निदेशक समाज कल्याण विभाग के रूप में फिर से स्थापित किया गया है।

also read

ग्रेस मार्क्स खत्म, NEET विवाद पर SC का बड़ा फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here