नई दिल्लीः कोलकाता में हाल ही में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले ने ममता सरकार को आलोचनाओं के घेरे में ला खड़ा किया है। इस घटना से नाराज होकर टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर इस्तीफे की सूचना दी है।

जवाहर सरकार ने एक्स पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा, “आरजी कर अस्पताल में हुई भयावह घटना के बाद मैंने एक महीने तक धैर्यपूर्वक स्थिति को सहन किया, और ममता बनर्जी से उम्मीद की थी कि वे आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ सीधे हस्तक्षेप करें। ऐसा नहीं हुआ, और अब सरकार द्वारा उठाए जा रहे दंडात्मक कदम बहुत ही सीमित और बहुत देर से आए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे ख्याल से इस राज्य में सामान्य स्थिति बहुत पहले ही बहाल हो चुकी होती, अगर भ्रष्ट डॉक्टरों के समूह को नष्ट कर दिया जाता और दोषी अधिकारियों को इस घटना के तुरंत बाद दंडित किया जाता।” यह भी उल्लेखनीय है कि अगस्त 2021 में टीएमसी ने जवाहर सरकार को राज्यसभा भेजा था।

जवाहर सरकार का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था, लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उनका इस्तीफा टीएमसी में राजनीतिक हलचल को जन्म दे सकता है। इस इस्तीफे पर टीएमसी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here