पटना: बिहार के अररिया से एक चिंताजनक खबर आई है। यहां बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को एक नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को मामले की सूचना तुरंत दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को नेपाल से एक फोन नंबर के जरिए धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। धमकी देने वाले ने मैसेज में अपने भाई को जेल से छुड़वाने की मांग की है और अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का आरोप विनोद राठौर पर लगाया जा रहा है।

इस धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। सांसद प्रदीप सिंह के समर्थकों में भी इस धमकी को लेकर गहरी नाराजगी है। आरोप है कि जेल में बंद कुख्यात दिनेश राठौर के भाई विनोद राठौर ने यह धमकी दी है। सांसद को नेपाली नंबर 9779819067748 से उनके नंबर 8287978430 पर धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें कहा गया है, “मेरे भाई को जेल से छुड़ाओ, नहीं तो गोली मार देंगे या बम से उड़ा देंगे।” सांसद ने इस घटना के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here