पटना: BJP के जिला कार्य समिति की बैठक में शनिवार को शामिल होने आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का बेतिया पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

उर्वशी सिनेमा रोड स्थित चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू से तौला गया। प्रदेश अध्यक्ष को तौलने में 80 किलोग्राम लड्डू का उपयोग किया गया।

यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी, सांसद डॉ संजय जायसवाल संग बीजेपी के कई नेता शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here