नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों पर कितना पैसा खर्च किया था. इसका ब्यौरा पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ विवरण साझा किया। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया कि उसने राहुल गांधी को वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए 70-70 लाख रुपये दिए. राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि, उन्होंने अंत में रायबरेली की सीट कायम रखते हुए वायनाड की सीट छोड़ दी। पार्टी ने संसदीय चुनावों में 99 सीटें जीती थीं, जिसमें से दो सीटों से राहुल जीते थे।
दरअसल, चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि कांग्रेस में पार्टी फंड से सबसे अधिक रकम विक्रमादित्य सिंह को (87 लाख रुपए) दी गई। हालांकि, वे हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी कैंडिडेट कंगना रनौत से हार गए। पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार 70 लाख रुपए पाने वाले दूसरे नेताओं में किशोरी लाल शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को हराया।
वहीं, 7 करोड़ रुपये की सूची में केसी वेणुगोपाल (केरल के अलपुझा से) और मणिकम टैगोर (विरुधुनगर, तमिलनाडु से) भी शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण (कर्नाटक के गोलबर्गा से) और विजय इंदर सिंगला (पंजाब के आनंदपुर साहिब से) को भी 70-70 लाख रुपये मिले। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और दिग्विजय सिंह (दोनों चुनाव हार गए) को क्रमशः 46 लाख और 50 लाख रुपये मिले। आपको बताते चलें कि, चुनाव प्रचार में उम्मीदवार के खर्च की एक सीमा होती है, लेकिन राजनीतिक दलों के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं होती। जनवरी 2022 में चुनाव आयोग की सिफारिश के आधार पर सरकार ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 95 लाख रुपये और विधानसभा चुनावों के लिए 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी थी।
ALSO READ
चंपाई के जगह रामदास सोरेन बने हेमंत कैबिनेट के मंत्री, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ



































